• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने सजेली नानिया सात वन क्षेत्र का किया निरीक्षण , अधिकारीयों को सख्त निर्देश किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने सजेली नानिया सात वन क्षेत्र का किया निरीक्षण , अधिकारीयों को सख्त निर्देश किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने मेघनगर क्षेत्र अंतर्गत सजेली नानिया सात वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट क्रमांक 75 संरक्षित बीट राखड़िया का निरीक्षण किया , वन मण्डलाधिकारी भारत सोलंकी ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है तथा अस्थाई अतिक्रमण के साथ फसलों की कटाई के बाद अन्य अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बांस प्लांटेशन एवं जल संवर्धन हेतु विभिन्न संरचनाओं के निर्माण के लिए परियोजना तैयार की जा रही है , कलेक्टर डॉ. भरसट ने एसडीएम, तहसीलदार एवं वन विभाग के अधिकारियों को वन क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो , यह सुनिश्चित किया जाए । साथ ही पूर्व में हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी भी स्थिति में न हो , इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए , कलेक्टर ने वन क्षेत्र की स्पष्ट सीमा निर्धारण हेतु फेंसिंग कार्य कराने तथा नई जल संरचनाओं के निर्माण के निर्देश भी दिए , निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर अवनधती प्रधान , वन विभाग का अमला एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top