• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट अचानक पहुँचे रायपुरिया उपार्जन केन्द्र , अव्यवस्थाओं पर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकारा , थमाया नोटिस ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट अचानक पहुँचे रायपुरिया उपार्जन केन्द्र , अव्यवस्थाओं पर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकारा , थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा रायपुरिया मंडी स्थित गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र पर किसानों की लंबी कतार एवं अव्यवस्था पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर उपार्जन कार्य की स्थिति एवं उन्हें आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा तौल में देरी एवं लंबे समय तक प्रतीक्षा करने की समस्या बताई गई । इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उपार्जन कार्य व्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराया जाए , कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर केवल चार तौल कांटे संचालित पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि किसानों की संख्या एवं उपार्जन कार्य की गति को देखते हुए वर्तमान व्यवस्था अपर्याप्त है । इस पर कलेक्टर ने तत्काल तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर छह करने के निर्देश दिए , ताकि गेहूं तौल कार्य में तेजी लाई जा सके एवं किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े , व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने रायपुरिया मंडी प्रबंधक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी , कलेक्टर ने अधिकारियों को कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि सभी किसानों के गेहूं का उपार्जन निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए तथा केंद्र पर पेयजल , छाया एवं बैठने जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं । उन्होंने उपार्जन केंद्र की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं किसानों को सुगम एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया , निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्ट आयुषी बंसल , तहसीलदार अनिल बघेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top