• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने कक्षा 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा का किया निरीक्षण , सुचारू रूप से संचालित करने के दिए निर्देश ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने कक्षा 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा का किया निरीक्षण , सुचारू रूप से संचालित करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ पहुंचकर कक्षा 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान आज आयोजित हिन्दी विषय की परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । परीक्षा में कुल 15 परीक्षार्थियों में से 1 छात्र अनुपस्थित पाया गया । कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को परीक्षा सुचारू , शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए , इसके उपरांत कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की । विद्यालय प्रबंधन द्वारा अवगत कराया गया कि विगत सत्र में विद्यालय में 1450 से अधिक छात्राएं नामांकित थीं तथा 42 शिक्षकों द्वारा दो पालियों में शिक्षण कार्य संचालित किया जाता है , विद्यालय में वर्तमान में 18 कक्ष उपलब्ध हैं तथा 10 अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत हैं । इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए , ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें , इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुप्रिया बिसेन , जिला शिक्षा अधिकारी आर एस बामनिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top