• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने स्वच्छता का उठाया बेड़ा , कार्यालय परिसर में अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों सँग खुद की सफाई ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने स्वच्छता का उठाया बेड़ा , कार्यालय परिसर में अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों सँग खुद की सफाई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – आज कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कार्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया , अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर , उद्यान क्षेत्र , कार्यालय कक्षों , गलियारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष साफ-सफाई की गई , स्वच्छता अभियान के दौरान परिसर में फैले अनुपयोगी एवं अव्यवस्थित सामान को हटाया गया तथा कार्यालयों में रखे दस्तावेजों एवं अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया । परिसर स्थित गार्डन एवं हरित क्षेत्र में भी विशेष सफाई कर खरपतवार हटाए गए तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने के प्रयास किए गए । कार्यालय भवन के आसपास जलभराव एवं गंदगी की स्थिति न बने , इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं , अभियान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी सहभागिता निभाई तथा स्वच्छ कार्यस्थल के महत्व को रेखांकित किया , इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई । उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने घर , कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी समझनी चाहिए , उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी स्वयं गंदगी नहीं करेंगे और न ही किसी अन्य को गंदगी फैलाने देंगे । साथ ही अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे ।

फोटो 2

कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए । स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यालय वातावरण से कार्य करने में सहजता आती है, कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आमजन को भी बेहतर वातावरण प्राप्त होता है , उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यालय परिसरों को साफ-सुथरा रखा जाए । पुराने एवं अनुपयोगी दस्तावेजों का नियमानुसार निराकरण किया जाए तथा रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कार्यालयों में रखे टूटे एवं अनुपयोगी फर्नीचर की मरम्मत अथवा निस्तारण की कार्रवाई कर कार्यस्थल को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जाए , कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक है , साफ-सफाई से बीमारियों की संभावना कम होती है तथा कर्मचारियों एवं आगंतुकों को बेहतर वातावरण मिलता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता को नियमित आदत के रूप में अपनाने का आह्वान किया , स्वच्छता अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने कार्यालय परिसर, उद्यान एवं कार्यस्थलों को निरंतर स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया , इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्रसिंह चौहान , अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी , सहायक कलेक्टर आयुषी बंसल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मंडलोई , डिप्टी कलेक्टर महेश बडोले , डिप्टी कलेक्टर रितिका पाटीदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top