• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कोतवाली थाना एवं पिटोल चौकी का किया निरिक्षण , सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनी रहे , लापरवाही बर्दाश नहीं करुँगा ।

झाबुआ – एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कोतवाली थाना एवं पिटोल चौकी का किया निरिक्षण , सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनी रहे , लापरवाही बर्दाश नहीं करुँगा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने थाना कोतवाली सहित चौकी पिटोल का गहन निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना एवं चौकी की व्यवस्थाओं,  कानून व्यवस्था , लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा पुलिस कार्यप्रणाली की गंभीरता से समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए , दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर के रख-रखाव , साफ-सफाई , रिकॉर्ड संधारण एवं हवालात की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया । इसके पश्चात उन्होंने थाना एवं चौकी स्तर पर पदस्थ समस्त विवेचकों की बैठक लेकर उनके पास लंबित अपराध , मर्ग , शिकायतें एवं अन्य प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की । उन्होंने प्रत्येक विवेचना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण गुणवत्ता , पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए ।

फोटो 2

एसपी पाटीदार ने कहा कि आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने फरियादियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष बल दिया , प्रशासनिक एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस (CCTNS) एवं एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा एंट्री , साइबर शिकायतों के पंजीयन एवं उनके डिस्पोजल की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया । साथ ही जयाराम रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का मिलान कर उनके सुव्यवस्थित संधारण एवं अद्यतन रख-रखाव हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया , पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने , रात्रि गश्त को अधिक सक्रिय एवं परिणाममूलक बनाने तथा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी , जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया जाएगा , निरीक्षण के अवसर पर थाना प्रभारी सहित थाना एवं चौकी का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top