• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने अधिकारीयों को दिया साफ संदेश , विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण एवं अवैध उपयोग पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्यवाही करे ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने अधिकारीयों को दिया साफ संदेश , विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण एवं अवैध उपयोग पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्यवाही करे ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में शुक्रवार को विस्फोटक अधिनियम , पटाखा लाइसेंस , शस्त्र लाइसेंस तथा पेट्रोलियम नियम 2002 के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यवाहियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई , बैठक के दौरान कलेक्टर ने विस्फोटक सामग्री के भंडारण , परिवहन एवं हैंडलिंग संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने झायड़ा स्थित विस्फोटक गोदाम एवं पेटलावद क्षेत्र के भंडारण का संयुक्त निरीक्षण एसडीएम एवं एसडीओपी द्वारा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार करने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि खनन कार्यों में उपयोग की जाने वाली विस्फोटक सामग्री के संबंध में निर्धारित एसओपी (SOP) का पूर्णतः पालन किया जाए , उन्होंने निर्देशित किया कि लाइसेंस में वर्णित सभी शर्तों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित हो तथा विस्फोटक सामग्री की हैंडलिंग एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए , कलेक्टर डॉ. भरसट ने सख्त शब्दों में कहा कि विस्फोटक सामग्री के अनुचित भंडारण एवं अवैध उपयोग के मामलों में प्रशासन द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी , बैठक में पटाखा लाइसेंस संबंधी प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने थांदला एवं मेघनगर अनुभाग में स्थित भंडारण केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए , इसके अतिरिक्त पेट्रोलियम नियम 2002 के तहत नवीन रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) स्थापित करने हेतु आवश्यक एनओसी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए , कलेक्टर ने शस्त्र लाइसेंस के नवीन आवेदन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने तथा आवेदनों का व्यवस्थित श्रेणीवार वर्गीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए , इस दौरान अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी , सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मण्डलोई, डिप्टी कलेक्टर महेश बड़ोले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलाव द, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी वीसी के माध्यम से जुड़े । 

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top