• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने पेट्रोल पंप संचालकों बैठक मे दिए कड़े निर्देश , सभी एसडीएम को निरंतर निरिक्षण करने को कहा ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने पेट्रोल पंप संचालकों बैठक मे दिए कड़े निर्देश , सभी एसडीएम को निरंतर निरिक्षण करने को कहा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित कर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता , सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की , बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 77 पेट्रोल पंप संचालित हैं तथा जिले में पेट्रोल एवं डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है । कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है , इसलिए किसी भी प्रकार की पैनिक स्थिति निर्मित न होने दी जाए , कलेक्टर ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से विस्तृत चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझा तथा आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने निर्देशित किया कि पेट्रोल एवं डीजल का विक्रय बोतल अथवा ड्रम में नहीं किया जाए । साथ ही सभी पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए , बैठक में कलेक्टर ने पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी व्यवस्था सुदृढ़ रखने , अग्नि सुरक्षा उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखने तथा कर्मचारियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण करें तथा कहीं भी कानून एवं व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दें । यदि किसी स्थान से पेट्रोल पंप ड्राई होने अथवा ईंधन उपलब्ध न होने की शिकायत प्राप्त होती है , तो तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं , बैठक में अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मण्डलोई , जिला आपूर्ति अधिकारी संजय पाटील एवं जिले के पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top