• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई , अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार ।

झाबुआ – कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई , अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले के थाना भ्रमण के दौरान समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस द्वारा दो पृथक कार्रवाइयों में अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

पहला मामला :- थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति किशनपुरी हनुमान मंदिर के पास अवैध गांजा बेचने हेतु खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया , पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नौशाद पिता अकबर, उम्र 43 वर्ष, निवासी सज्जन रोड, झाबुआ बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 375 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,000/- है, बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली झाबुआ में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है , पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ सुरेश पिता हकरू भाबोर , निवासी गोपालपुरा से खरीदना बताया गया। इस आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुरेश पिता हकरू भाबोर को भी गिरफ्तार किया गया ।

दूसरा मामला :-  थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे तालाब किनारे अवैध ब्राउन शुगर बेचने हेतु खड़ा है , सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई , मौके पर पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा , जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप पिता मुकेश डामोर, उम्र 23 वर्ष , निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी, शनि मंदिर के पीछे , झाबुआ बताया , तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1.90 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर , जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- है, बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली झाबुआ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है , पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ सुरेश पिता हकरू भाबोर , निवासी गोपालपुरा से खरीदना बताया गया । इस आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुरेश पिता हकरू भाबोर को भी गिरफ्तार किया गया ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top