• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – पेटलावद पुलिस ने मासूम बालक की हत्या का किया खुलासा , ऐशो आराम की पूर्ति के लिए उठाया दिल दहला देने वाला कदम ।

झाबुआ – पेटलावद पुलिस ने मासूम बालक की हत्या का किया खुलासा , ऐशो आराम की पूर्ति के लिए उठाया दिल दहला देने वाला कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – पेटलावद के ग्राम कोदली निवासी मृतक उत्कर्ष पिता शैलेन्द्र नायक उम्र 06 वर्ष एवं घायल रमीलाबाई पति कुशलसिंह नायक उम्र 53 वर्ष अपने घर की छत पर गंभीर घायल अवस्था में खून से लथपथ मिले । परिजनों द्वारा दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मासूम उत्कर्ष को मृत घोषित कर दिया , मृतक बालक का अंतिम संस्कार किए जाने के दौरान थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया को मुखबिर से बालक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं परिजनों व समाजजनों को समझाइश देकर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया गया , पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा बालक की मृत्यु मानव द्वारा कारित चोटों से होना बताया गया। इसके आधार पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 226/2026 धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई , घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेन्द्र पाटीदार द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया , एसडीओपी पेटलावद अनुरक्ति साबनानी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया , तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस के द्वारा सूझबूझ से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त घटना को करना स्वीकार किया ।

आरोपियों के नाम :-

1 . जितेन्द्र उर्फ जितु पिता स्व. शंकर नायक उम्र 24 वर्ष निवासी छायन थाना राणापुर , हाल सिद्धेश्वर कॉलोनी झाबुआ , 2 . चिराग पिता राजेश नायक उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कोदली । सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने महंगे शौक एवं ऐशो-आराम की पूर्ति के लिए पैसों की तलाश में थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने मौसी रमीलाबाई को घर में अकेला पाकर उन पर हमला किया तथा उनके पोते उत्कर्ष की फावड़े से वार कर हत्या कर दी , आरोपियों ने रमीलाबाई के कानों से सोने के टॉप्स छीन लिए एवं घर में रखी सोने की अंगूठी एवं चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए , पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया , मासूम बालक उत्कर्ष की हत्या एवं रमीलाबाई पर प्राणघातक हमला करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के सफल खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पूरी टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top