• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट पहुँचे ग्राम उदयपुरिया , ग्रामीणों से किया संवाद , समस्याओं को सुन मौके पर किए निराकरण ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट पहुँचे ग्राम उदयपुरिया , ग्रामीणों से किया संवाद , समस्याओं को सुन मौके पर किए निराकरण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – धरती आबा योजना अंतर्गत संचालित “जन भागीदारी – सबसे दूर , सबसे पहले अभियान” के तहत थांदला विकासखंड के ग्राम उदयपुरिया में संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया , कलेक्टर ने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है । इसी सोच के साथ गांव-गांव पहुंचकर संतृप्ति शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाएगा , कलेक्टर ने ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं आदर्श बनाने में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि अगली बार गांव के भ्रमण के दौरान प्रत्येक पात्र व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड होना चाहिए तथा गांव की सड़क एवं अन्य आवश्यक मांगों का भी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा , उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता, कम तौल अथवा चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्यवाही की जाएगी , कलेक्टर ने महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि “लखपति दीदी” योजना के माध्यम से महिलाएं बचत, स्वरोजगार एवं छोटे व्यवसाय अपनाकर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकती हैं , स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिविर में चिन्हित मरीजों का बेहतर अस्पतालों में उपचार सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने सभी बुजुर्गों एवं पात्र नागरिकों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत एक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है , कलेक्टर ने सरपंच को निर्देशित किया कि ग्राम को शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्डधारी गांव बनाया जाए तथा पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए । उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को दवा के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें , इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्राम सरपंच भारत कटारा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं ग्राम के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top