• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट पहुँचे रामा , सचिवों एवं पटवारियों की बैठक लेकर योजनाओं का जमीन स्तर तक क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश , कहा जनसेवा की भावना से करे कार्य ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट पहुँचे रामा , सचिवों एवं पटवारियों की बैठक लेकर योजनाओं का जमीन स्तर तक क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश , कहा जनसेवा की भावना से करे कार्य ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने रामा में सचिवों एवं पटवारियों की बैठक लेकर शासन की प्राथमिकताओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है । लोगों से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए , कलेक्टर ने कहा कि सभी अपने मुख्यालय पर नियमित रूप से उपस्थित रहें तथा गांवों का सतत भ्रमण कर लोगों से सीधे संपर्क बनाए रखें । उन्होंने जल संरक्षण एवं जल जीवन मिशन को जिले की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए बंद पड़ी नल – जल योजनाओं को शीघ्र चालू कराने , पानी समितियों को सक्रिय करने तथा जल शुल्क संग्रहण एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । साथ ही सभी शासकीय भवनों में वर्षा जल संचयन संरचनाएं विकसित करने तथा मनरेगा के माध्यम से जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा , सर्पदंश से होने वाली मृत्यु रोकने हेतु व्यापक जनजागरण अभियान चलाने तथा अस्पतालों में एंटी – स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । शिक्षा विभाग को विद्यालयों एवं छात्रावासों में नियमित उपस्थिति , सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने को कहा गया , राजस्व विभाग को फार्मर आईडी का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने , भूमि विवादों एवं अतिक्रमण प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर अभिलेखों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , बैठक में वर्षाकाल के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई । कलेक्टर ने जोखिम वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, जनहानि रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने तथा राहत प्रकरणों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ईमानदारी , पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना से कार्य करें तथा जिले के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें , इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान , एसडीएम झाबुआ महेश मंडलोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी , कर्मचारी एवं सचिव , पटवारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top