• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर डॉ योगेश भरसट ने निभाई चिकित्सक की भूमिका , स्वास्थ्य केंद्र पिटोल के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं का किया परीक्षण ।

झाबुआ – कलेक्टर डॉ योगेश भरसट ने निभाई चिकित्सक की भूमिका , स्वास्थ्य केंद्र पिटोल के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं का किया परीक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिटोल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी , उपचार व्यवस्था , गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक की ड्यूटी जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कार्य हेतु लगाई गई है , जिसके कारण वे उस समय स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित नहीं थे। इस दौरान ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रतीक्षा करते देख कलेक्टर डॉ. भरसट ने स्वयं एक चिकित्सक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया , कलेक्टर डॉ. भरसट ने ओपीडी में उपस्थित गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली । उन्होंने गर्भावस्था की अवधि , नियमित जांच , पोषण , टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में महिलाओं से संवाद किया ।

फोटो 2

इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की समझाइश भी दी , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. भरसट ने पिटोल में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने भवन में उपलब्ध अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ होने से पिटोल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी तथा गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top