• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – थांदला एसडीएम भास्कर गाचले सीमांत गांवों तक पहुँचे , स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों का किया औचक निरीक्षण , नल / जल योजना और शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश ।

झाबुआ – थांदला एसडीएम भास्कर गाचले सीमांत गांवों तक पहुँचे , स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों का किया औचक निरीक्षण , नल / जल योजना और शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – थांदला एसडीएम भास्कर गाचले ने गुरुवार को तहसील थांदला के गुजरात सीमा से लगे सबसे दूरस्थ ग्रामों का व्यापक निरीक्षण कर शिक्षा, पेयजल, आंगनवाड़ी सेवाओं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। सीमांत क्षेत्रों तक प्रशासन की सक्रिय पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए इस दौरे में उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी करते हुए व्यवस्थाओं में त्वरित सुधार लाने पर जोर दिया , दौरे की शुरुआत ग्राम बलवासा स्थित शासकीय हाई स्कूल से हुई। यहां एसडीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा की, उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्कूल का हैंडपंप खराब होने की समस्या बताने पर एसडीएम ने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग को हैंडपंप शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े , इसके बाद उन्होंने पटेल फलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय की दो कक्षाएं आंगनवाड़ी भवन में संचालित होती मिलीं। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौके पर अनुपस्थित पाई गईं। जानकारी मिलने पर कि वे झाबुआ में बैठक में गई हैं, एसडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ को निर्देशित किया कि बैठक की सत्यता की जांच कराई जाए तथा यदि अनुपस्थिति अनधिकृत हो तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए , इसके पश्चात एसडीएम ने ग्राम पंचायत बलवासा के पंचायत भवन में सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सरपंच ने बताया कि गांव में नल-जल योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन पाइपलाइन का कार्य अभी जारी होने से योजना शुरू नहीं हो सकी है। इस पर एसडीएम ने पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि पाइपलाइन कार्य शीघ्र पूर्ण कर योजना को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके ।

फोटो 2

दौरे के दौरान एसडीएम हरीनगर पहुंचे , जहां उन्होंने हाई स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। विद्यालय में तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। निरीक्षण में भोजन कक्ष में गंदगी मिलने तथा भोजन निर्धारित मेनू के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी संतोषजनक रूप से प्रस्तुत नहीं कर सकीं, जिस पर सीडीपीओ को संबंधित कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए , अपने इस व्यापक निरीक्षण अभियान के दौरान एसडीएम भास्कर गाचले ने काकनवानी, हरिनगर, गोरिया खदान तथा बलवासा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में पटवारियों द्वारा किए जा रहे फार्मर आईडी निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पटवारियों को निर्देश दिए कि शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में तेजी लाते हुए घर-घर पहुंचकर किसानों की फार्मर आईडी बनाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे , एसडीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि शिक्षा, पेयजल, पोषण एवं किसान हित से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

प्रमुख बिंदु :-

* गुजरात सीमा से लगे दूरस्थ गांवों का औचक निरीक्षण ।* स्कूलों में बच्चों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा ।

* स्कूलों में बच्चों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा ।

* खराब हैंडपंप तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश ।

* नल-जल योजना शीघ्र शुरू करने के आदेश ।

* आंगनवाड़ी एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था की गहन जांच ।

* लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश ।

* फार्मर आईडी अभियान में तेजी लाने के लिए घर-घर पहुंचने के निर्देश ।

यह दौरा प्रशासन की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा, जिसमें शासन की योजनाओं को सीमांत क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट पहुँचे राणापुर , खाद वितरण केंद्र व्यवस्थाओ का लिया जायजा , किसानों से की चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने बुधवार को विपणन…

You cannot copy content of this page

Scroll to Top