• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने उप स्वास्थ्य केंद्र एवं ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण , लापरवाही पर सचिव पर गिरी गाज निलंबन करने के दिए निर्देश ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने उप स्वास्थ्य केंद्र एवं ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण , लापरवाही पर सचिव पर गिरी गाज निलंबन करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र रंगपुरा एवं ग्राम पंचायत देवझिरी पण्डा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , उप स्वास्थ्य केंद्र रंगपुरा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं , मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की । उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत देवझिरी पण्डा का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पंचायत क्षेत्र में अवैध निर्माण पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा पंचायत सचिव की कार्यशैली पर गंभीर असंतोष जताया। जानकारी लेने पर पता चला कि सचिव द्वारा 1 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद भी पंचायत में किसी भी प्रकार का कार्य प्रभावी रूप से नहीं किया गया है , शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत को संबंधित पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर पर शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए , निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एल. चोपड़ा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top