• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने रूपाखेड़ा में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण , निजी क्लीनिक में एलोपैथी उपचार करते मिले आयुष चिकित्सक पर सख्त एक्शन निलंबन करने के दिए निर्देश ।

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने रूपाखेड़ा में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण , निजी क्लीनिक में एलोपैथी उपचार करते मिले आयुष चिकित्सक पर सख्त एक्शन निलंबन करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने शनिवार को राणापुर विकासखंड के ग्राम रूपाखेड़ा का भ्रमण कर स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनवाड़ी केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने शासकीय सेवाओं की उपलब्धता, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए ।

निजी क्लीनिक में एलोपैथी उपचार करते मिले शासकीय आयुष चिकित्सक, निलंबन के निर्देश :- ग्राम रूपाखेड़ा में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. भरसट ने एक निजी क्लीनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जानकारी प्राप्त हुई कि शासकीय औषधालय रूपाखेड़ा में पदस्थ आयुष चिकित्सक डॉ. जहुर खान शासकीय औषधालय में उपस्थित न रहते हुए निजी क्लीनिक में एलोपैथी पद्धति से उपचार कर रहे हैं। कलेक्टर ने इस कृत्य पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित आयुष चिकित्सक को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए ।

उप स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की ली जानकारी :- कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र रूपाखेड़ा का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं तथा उनके उपचार एवं फॉलोअप की जानकारी ली। केंद्र में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन करने के निर्देश दिए । वर्तमान में 4 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में हैं। इस दौरान 6.6 हीमोग्लोबिन वाली गंभीर एनीमिक गर्भवती महिला के संबंध में बताया गया कि उसे उपचार के लिए झाबुआ ले जाया गया था , लेकिन वह वापस आ गई। कलेक्टर ने संबंधित महिला एवं उसके परिजनों की उचित काउंसलिंग कर त्योहार के बाद ब्लड ट्रांसफ्यूजन (बीटी) सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए ।

फोटो 3

आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की कम उपस्थिति पर दिए सुधार के निर्देश :- आंगनवाड़ी केंद्र रूपाखेड़ा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति सहित केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र में कुल 35 बच्चे दर्ज पाए गए, जबकि उपस्थिति अपेक्षाकृत कम मिली। कलेक्टर ने बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क एवं आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए ।

फोटो 2

उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण , राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश :- कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने ग्राम रूपाखेड़ा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न की स्थिति का जायजा लेते हुए स्टॉक रजिस्टर की जांच की तथा उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ने दुकान संचालित करने वाले समूह को पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में समय पर एवं व्यवस्थित रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

शासकीय औषधालय के प्रवेश द्वार पर गंदगी देख जताई नाराजगी :- कलेक्टर डॉ. भरसट ने शासकीय औषधालय रूपाखेड़ा का भी निरीक्षण किया। औषधालय के प्रवेश द्वार पर गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अमले को परिसर एवं प्रवेश क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य संस्था में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए , इस दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – किसानों के खेतो मे पहुंची एसडीएम रितिका पाटीदार , चर्चा कर फसलों की ली जानकारी , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पिछले कई समय से पेटलावद क्षेत्र इसी प्रशासनिक कुशलता…

ByByनयन टवली Aug 29, 2026

झाबुआ – ग्राम जुनागाँव मे धर्मांतरण के लिए प्रलोभन देने के मामला आया समाने , दो आरोपी गिरफ्तार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – थाना राणापुर पर फरियादी व्दारा लिखित आवेदन देकर शिकायत…

ByByनयन टवली Aug 24, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top