• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह तैयारियों का कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने किया निरिक्षण , कलेक्टर / एसपी सहित आला अधिकारी रहे मौजूद ।

झाबुआ – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह तैयारियों का कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने किया निरिक्षण , कलेक्टर / एसपी सहित आला अधिकारी रहे मौजूद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

          
झाबुआ – जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह में सम्मिलित होने हेतु आएंगे। जिसकी तैयारियों के निरीक्षण हेतु कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया गोपालपुरा हवाई पट्टी पर पहुंचे , कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया  ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामय रूप से कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले में वृहद स्तर पर सामुहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त व्यवस्था समुचित रूप से की जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विवाह के लिए आए जोड़ो को बैठाने की समुचित व्यवस्था करने, शान्तिपूर्वक विवाह समारोह कराये जाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर नेहा मीना ने कैबिनेट मंत्री को विकासखण्डवार बैठक व्यवस्था करने , सेक्टर में विभाजित कर सुनियोजित बैठक व्यवस्था, विकासखण्डवार कलर कोडिंग तय करने एवं विकेन्द्रीकृत रूप से पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में अवगत कराया , कैबिनेट मंत्री के निरीक्षण के उपरान्त कलेक्टर नेहा मीना ने समस्त अधिकारियों को समयानुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही समुचित बैरिकेडिंग और सेक्टरों के बीच बाँस बल्लियों से व्यवस्थित करने, पंजीकरण काउन्टर बढ़ा कर सेक्टरवार पंजीकरण किये जाने, कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु नृतक दलों की व्यवस्था, विभिन्न विभागों की प्रदर्शन की समुचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर दूल्हा-दुल्हन के परिवारजनों के बैठने की व्यवस्था, यज्ञ वैदी तक पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई अस्पताल बनाये जाने, शौचालयों की सम्पूर्ण व्यवस्था, भोजन के समुचित प्रबंधन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि मंच निर्माण मानको के अनुसार किया जाए, रूट प्लान बनाने और मीडिया कर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए ।
            

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top