• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना ने आंगनवाड़ी केंद्रों , प्राथमिक शाला एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र का किया आकस्मिक निरिक्षण , सचिव को निलंबित करने के निर्देश , कई जवाबदारों को नोटिस जारी ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना ने आंगनवाड़ी केंद्रों , प्राथमिक शाला एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र का किया आकस्मिक निरिक्षण , सचिव को निलंबित करने के निर्देश , कई जवाबदारों को नोटिस जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने गडवाड़ा और छापरी क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों , प्राथमिक शाला,आयुष्मान आरोग्य केंद्र एवं ई-केवायसी कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया , कलेक्टर नेहा मीना ने आज गडवाडा स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि केन्द्र पर 7 गर्भवती एवं 5 धात्री माताएं है जिनका टिकाकरण किया जा चुका है। केन्द्र पर कुपोषित बच्चों की जानकारी दी गयी जिसमें 1 मैम और 2 सैम श्रेणी के बच्चे है। कलेक्टर ने मोटी आई से चर्चा की गयी। केन्द्र पर कलेक्टर ने बच्चों के लिए समूह द्वारा निर्मित भोजन की गुणवत्ता की जांच की और बच्चों को अपने हाथो से भोजन कराया , आंगनवाड़ी केन्द्र पर मंगलदिवस ना मनाये जाने पर एवं पोषण ट्रेकर एप पर पंजीकृत डेटा और भौतिक रूप से पंजीकृत डेटा की विसंगति पाये जाने पर कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ को नोटिस देने एवं पुअर मॉनिटरिंग के कारण सहायक संचालक को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये , गडवाड़ा के उत्कृष्ट प्राथमिक शाला में कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्र-छात्राओ से संवाद कर अपने साथी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में सहायता करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षिका के अनुपस्थित पाये गये। कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये एवं शिक्षिका को सस्पेन्ड करने के निर्देश दिये , कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रामा विकासखण्ड के छापरी आंगनवाड़ी केन्द्र पर निरीक्षण किया जिसमें कुपोषित बच्चो की जानकारी, 5 गर्भवती एवं 4 धात्री महिलाओ, पोषण ट्रेकर पर एन्ट्री, टीएचआर स्टॉक का निरीक्षण किया गया , आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के उपरान्त मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य केन्द्र पर टीकाकरण सैशन के निरीक्षण में आशा एवं एएनएम के अनुपस्थित पाये जाने पर नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ई केवायसी कैम्प में केवल पेसा मोबलाईजर के उपस्थित होने पर सचिव को सस्पेन्ड करने एवं जीआरएस का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने जिले वासियो से की अपील , अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें , पर्याप्त ईंधन उपलब्ध ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जिला कलेक्टर नेहा मीना ने आम नागरिकों से अपील…

ByByनयन टवली Mar 25, 2026

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top