• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – सांसद अनिता नागरसिंह चौहान के प्रयासों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे अनिल खड़िया को मिला प्रधानमंत्री राहत कोष से जीवनदान ।

झाबुआ – सांसद अनिता नागरसिंह चौहान के प्रयासों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे अनिल खड़िया को मिला प्रधानमंत्री राहत कोष से जीवनदान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले के ग्राम बेड़ा निवासी अनिल खड़िया को गंभीर बीमारी के चलते किडनी ट्रांसप्लांट  ( Renal ट्रांसप्लांट ) की आवश्यकता थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज करवा पाना संभव नहीं था , इस विषम परिस्थिति को देखते हुए रतलाम -झाबुआ – अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद अनिता नागरसिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद हेतु प्रयास किया गया , सांसद के प्रयासों और पत्राचार के फलस्वरूप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से यह सूचित किया गया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनिल खड़िया को ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि उनके किडनी ट्रांसप्लांट जैसे गंभीर उपचार हेतु दी गई है , अनिल खड़िया एवं उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद अनिता नागरसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है , यह सहायता आमजन के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचायक है। उक्त जानकारी मंत्री सांसद स्वास्थ्य हेल्पलाइन के प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने दी ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top