• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट , पुलिस की कार्यवाही , भेजा जेल ।

झाबुआ – इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट , पुलिस की कार्यवाही , भेजा जेल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले के मेघनगर में आतंकवादियों का समर्थन करने का मामला सामने आया जहाँ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर बोला अब इनकी बारी है , इस मामले के सामने आने के बाद हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है , कल रात्रि मे हिन्दू संगठनों द्वारा थाने पहुंचकर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई , जिसमे मेघनगर पुलिस द्वारा ऐक्शन लेकर उस आरोपी को जेल भेज दिया गया है , जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर हिंदू समुदाय के 27 लोगों की हत्या कर दी गई , इस अमानवीय घटना के समर्थन में मेघनगर निवासी एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर विवादास्पद वीडियो पोस्ट करने से शहर में गुस्सा दिखाई दिया , यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी official_faizan_sharani से पोस्ट किया गया है , जो फैजान रफीक शेरानी का बताया जा रहा है। शिकायत में बताया गया कि वीडियो में फैजान द्वारा हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है , वीडियो में था – “अब इनकी बारी है”, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका है, हिन्दू संगठनों द्वारा जिले के प्रसासनिक अधिकारियो से निवेदन किया है की ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाए ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top