• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना ने किया वृद्धाश्रम भवन का निरीक्षण , व्यवस्थाओ मे सुधार के दिए निर्देश ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना ने किया वृद्धाश्रम भवन का निरीक्षण , व्यवस्थाओ मे सुधार के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिला मुख्यालय पर रंगपुरा रोड पर निर्मित 50 सीटर वृद्धाश्रम का संचालन किया जाना है जिसका आज कलेक्टर नेहा मीना ने निरीक्षण कर जायजा लिया , वृद्धाश्रम भवन में वृद्धजनों के लिए मनोरंजन कक्ष , सेपरेट रूम, भोजन कक्ष , शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का निर्माण किया गया है , कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में सीएसआर फंड से फर्नीचर की व्यवस्था एवं बॉउन्ड्री वॉल का निर्माण साथ ही वृद्धजनों का चिन्हांकन जल्द से जल्द कर संचालन किये जाने के निर्देश दिये , उन्होंने भवन की साफ – सफाई किये जाने को कहा , कलेक्टर ने वृद्धजनों की सूची तैयार कर वेरिफिकेशन कर वृद्धजनों की सहमति लिये जाकर वृद्धाश्रम के संचालन हेतु आवश्यक प्रक्रिया किये जाने के निर्देश दिए ।

अपील – जिले के गणमान्य जागरूक नागरिको/सामाजिक तथा अशासकीय संस्थाओ के अध्यक्ष/सचिव से अनुरोध है कि निराश्रित वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में प्रवेशित कराए जाने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें , वृद्धाश्रम में प्रवेश हेतु अधिक जानकारी के लिए खुशाल गुण्डिया – 7974713249 अथवा प्रियंक पाटीदार सामाजिक सुरक्षा अधिकारी – 9926089353 से सम्पर्क कर वृद्धजनों की जानकारी उपलब्ध करा सकते है। इसके साथ हीं वृद्धजन का आधार कॉर्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक एवं 02 फोटो सहित जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग झाबुआ मे कार्यालयीन समय मे सम्पर्क कर सकते हैं ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top