• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – राणापुर बड़ा हादसा टला , बस के हुए ब्रेक फेल बिजली के पोल से जा टकराई , 50 से ज्यादा यात्री थे मौजूद ।

झाबुआ – राणापुर बड़ा हादसा टला , बस के हुए ब्रेक फेल बिजली के पोल से जा टकराई , 50 से ज्यादा यात्री थे मौजूद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
देखिए घटनास्थल का वीडियो

झाबुआ – राणापुर सिंचाई विभाग तिराहे पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस ( क्रमांक GJ 17 UU 1276 ) के अचानक ब्रेक फेल हो गए और स्टीयरिंग जाम हो गया बस गुजरात की ओर जा रही थी , जिसमें करीब 50 से अधिक मजदूर , महिलाएं और बच्चे सवार थे , ब्रेक फेल होने के कारण बस पीछे की ओर लुड़कने लगी और सीधे पास ही स्थित लगभग 5 फीट गहरे नाले की ओर बढ़ गई , हालांकि, बीच में स्थित एक बिजली के खंभे से टकराकर बस रुक गई , जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। जैसे ही बस पीछे चलने लगी, उसमें सवार यात्रियों और बाहर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई ,  कई यात्री खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर जान बचाने लगे , घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई , प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे भीड़ ने पकड़कर मारपीट की। वहीं कुछ तकनीकी जानकारों का मानना है कि मशीनों में कभी-कभी ऐसी गड़बड़ियां हो जाती हैं , गनीमत रही कि बिजली का खंभा रास्ते में आ गया , जिससे एक बड़ा हादसा टल गया ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने जिले वासियो से की अपील , अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें , पर्याप्त ईंधन उपलब्ध ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जिला कलेक्टर नेहा मीना ने आम नागरिकों से अपील…

ByByनयन टवली Mar 25, 2026

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top