• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दी शुभकामनाएं , जिले के बेटे ने एमपीपीएससी परीक्षा में पाया असिस्टेंट प्रोफेसर का पद ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दी शुभकामनाएं , जिले के बेटे ने एमपीपीएससी परीक्षा में पाया असिस्टेंट प्रोफेसर का पद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले की मेघनगर तहसील के ग्राम जामदा निवासी श्री आयुष सिंगाड़ ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 को प्रथम प्रयास में ही हिंदी साहित्य विषय से उत्तीर्ण कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है , कलेक्टर नेहा मीना ने म.प्र. लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक प्राध्यापक (हिन्दी) के पद पर चयनित आयुष सिंगाड को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी ,  उन्होंने श्री आयुष से चर्चा कर उनकी प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर सहायक प्राध्यापक बनने तक के संघर्ष को जाना , आयुष के संघर्ष को जान कर कलेक्टर ने उन्हें जिले के लिए उदाहरण बताया और अन्य छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करने को कहा। साथ ही अपने करियर में सदैव निरन्तर नये लक्ष्य बनाकर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही मात्र 24 वर्ष की आयु में चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में सिविल सर्विस के लिए प्रयास करें , उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं द्वारा सफलता प्राप्त की जाती है तो उससे समस्त अँचल के युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है कि इतनी कम आयु में आयुष का चयन सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में लगन एवं मेहनत से सहायक प्राध्यापक पद पर कार्य करें और अन्य युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाने का प्रयास करें , आयुष ने कलेक्टर से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की और हृदय से धन्यवाद दिया। आयुष का कहना है कि इस सफलता की राह आसान नहीं थी, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से उन्होंने इसे संभव बनाया ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top