• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से जिले में दो सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त ।

झाबुआ – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से जिले में दो सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग की वित्तीय व्यय समिति की 109 वीं बैठक में पेटलावद क्षेत्र में 2 सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के अनुमोदित प्रस्तावों को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं , पेटलावद क्षेत्र में 23.70 किमी की रायपुरिया जामली सारंगी करवड मार्ग का टू लेन में उन्नयन लागत राशि 5108.8लाख और 40.10 किमी की मोहनपुरा धतुरिया झकनावदा टिमायची लागत राशि 8819.53 लाख सड़क निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है , कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जिले में आवागमन को सुलभ बनाने एवं अवसंरचनात्मक विकास के लिए सड़कों का निर्माण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से दोनों ही सड़कों के निर्माण की मांग की गई थी जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है, स्वीकृति के उपरांत टेंडर की प्रकिया पूर्ण कर निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेटलावद में सर्किट हाउस और रायपुरिया तरखेड़ी को एनएच 47 से जोड़ने वाली सड़क के टू लेन में उन्नयन की जल्द ही स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top