• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर मातृधरा अभियान के अंतर्गत सामाजिक संगठनों की महिलाओं के साथ होगी परिचर्चा , नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति देने के लिए जिला प्रशासन की पहल मातृधरा अभियान ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर मातृधरा अभियान के अंतर्गत सामाजिक संगठनों की महिलाओं के साथ होगी परिचर्चा , नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति देने के लिए जिला प्रशासन की पहल मातृधरा अभियान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले में कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर महिलाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मातृधरा अभियान  ( नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति )” प्रारम्भ होने जा रहा है , मातृधरा अभियान में जिले की सम्माननीय नारी शक्ति की सहभागिता के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं के साथ कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में शनिवार दिनांक 12 जुलाई 2025 को शाम 4 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में  विचार विमर्श हेतु परिचर्चा बैठक का आयोजन किया जाएगा , कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि जिले में नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति की अवधारणा पर आधारित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने व इस ओर जागरूकता घर-घर पहुंचाने के लिए शुरू किया जा रहा है।इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है एवं मातृधरा को संरक्षित करने का प्रण लेना हैं , परिचर्चा में होने वाली अभियान में होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी एवं सभी के सुझावों के आधार पर आगामी गतिविधियों का कैलेंडर बनाया जायेगा  , अभियान का नोडल ऑफिसर एसडीएम पेटलवाद सुश्री तनुश्री मीणा एवं सहायक नोडल सहायक संचालक जनसंपर्क सुश्री जिनेन्द्रीय सगोरिया को बनाया गया है , अभियान में शामिल होने की इच्छुक महिलाएं एवं संगठन नोडल व सहायक नोडल से संपर्क कर सकते हैं ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top