• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा दर्ज प्रकरण के आधार पर कार्यवाही करते हुए जिला आयुष कार्यालय झाबुआ में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 रत्नाप्रेम पंवार पति नरेन्द्रसिंह पंवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है , लोकायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा अपराध क्रमांक 0/7/2026 के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन) नियम 2018 की धारा 7 के तहत पंवार के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । उक्त प्रकरण के आधार पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा यह निलंबन कार्यवाही की गई है , निलंबन अवधि के दौरान पंवार का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय , जिला झाबुआ नियत किया गया है । साथ ही , उन्हें शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी , कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top