• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों को लेपटॉप प्रदान किया ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों को लेपटॉप प्रदान किया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्री बंटी पिता मोहन डामोर निवासी छोटी धामनी पंचायत द्वारा कक्षा 9 वीं (बालक उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय थांदला ) में 50.20% तथा सुश्री इरम पिता फिरोज खान निवासी पेटलावद द्वारा कक्षा 12 वीं (शासकीय कन्या हायर सेकन्डरी स्कूल पेटलावद ) में 70.40% प्राप्त करने पर लेपटॉप भेंट किया गया , दोनों विद्यार्थियों द्वारा कलेक्टर को धन्यवाद दिया गया। कलेक्टर द्वारा भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा अन्य किसी सहायता के लिए सीधे सम्पर्क करने को कहा , जैसा कि विदित है सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा  मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना का संचालन किया जा रहा है , जिसके  अंतर्गत दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, मंदबुद्धि अस्थिबाधित श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 9वीं में 50% प्राप्त कर अगली कक्षा 10वीं में प्रवेश लेने पर लेपटॉप दिया जाता है , वहीं अस्थिबाधित श्रेणी के दिव्यांगजन द्वारा  60 %से अधिक  अंक प्राप्त कर 10 वीं में प्रवेश लेने पर लेपटॉप दिए जाने का प्रावधान है , अन्य श्रेणी के दिव्यांगजन द्वारा गत परीक्षा में 50% अंक प्राप्त कर शासकीय उ.मा. विद्यालय, महाविद्यालय अथवा पॉलीटेक्निक (कालेज में न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा)  विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लिया को लेपटॉप दिया जाता है ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top