• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – थांदला पुलिस को मिली बड़ी सफलता कोरियर वाहन से 330 ग्राम सोना , 74 किलो चांदी और 78 लाख मिले , वाहन जप्त ।

झाबुआ – थांदला पुलिस को मिली बड़ी सफलता कोरियर वाहन से 330 ग्राम सोना , 74 किलो चांदी और 78 लाख मिले , वाहन जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है , पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में, एसडीओपी थांदला नीरज नामदेव की सक्रिय निगरानी में थांदला पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया दिनांक 28.07.2025 की रात्रि लगभग 9 बजे थांदला पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कोरियर वाहन में अवैध सामग्री का परिवहन किया जा रहा है , सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थांदला – पेटलावद मार्ग पर वाहन की घेराबंदी की और उसे जांच के लिए रोका , जांच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में नकद राशि, चाँदी के आभूषण तथा सोना बरामद हुआ। विशेष रूप से वाहन के दरवाजों में नकदी को छुपाने के लिए विशेष स्थान बनाए गए थे। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने वाहन सहित सभी सामग्री को जब्त कर लिया , पुलिस द्वारा कुल ₹ 78 , 99 , 500 नकद  , 74.15 किलोग्राम चाँदी तथा 350 ग्राम सोना (बॉक्स सहित) बरामद किया गया। इसके साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया गया , आरोपियों के खिलाफ विधिसंगत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्यवाही को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top