• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – थांदला एसडीओपी नीरज नामदेव की डोडा चूरा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही , 63.86 किलोग्राम चुरा सहित वाहन भी जप्त ।

झाबुआ – थांदला एसडीओपी नीरज नामदेव की डोडा चूरा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही , 63.86 किलोग्राम चुरा सहित वाहन भी जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – थांदला एसडीओपी नीरज नामदेव द्वारा आज पुनः डोडा चूरा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही की गई , पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है , आज थांदला थाना अंतर्गत 8 लेन पर ग्राम जूनी बयडी मे एक हुण्डई क्रेटा गाड़ी में डोडा चुरा पकड़ा गया , मुखबिर सुचना पर एसडीओपी नीरज नामदेव व थाना प्रभारी थांदला अशोक कनेश मय बल के तत्काल घटना स्थल पहुँचे जहाँ एसडीओपी द्वारा पुरे वाहन की चेकिंग की गईं , चेकिंग के दौरान गाड़ी मे कुल 63.86 किलोग्राम डोडा चूरा मिला जिसका मूल्य 63,000 रुपये तथा क्रेटा गाड़ी 10 लाख रुपये की जब्त की गई ।इस सम्पूर्ण प्रकरण में थाना थांदला पर अपराध क्रमांक 398/25 धारा 8,15 NDPS act का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।एसडीओपी के नेतृत्व मे पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है जल्द की गाड़ी के मालिक एवं इस अवैध मादक पदार्थ का व्यापार करने वालों का भी पता लगा लिया जाएगा , जब से SDOP नामदेव ने थाँदला का चार्ज संभाला है अवैध कार्य करने वालो पर लगातार कार्यवाही हो रही हैं और अपराधियों में भय व्याप्त है ।नीरज नामदेव का कहना है की अवैध कार्य करने वालो की अब खैर नहीं उनकी हर स्तर से कमर तोड़ी जा रही है , गौरतलब है कि वर्तमान में 8 लेन हाईवे तस्करी का मुख्य अड्डा बन चुका है जहाँ से बड़ी तादात में सोना-चाँदी ,अवैध केश , गाँजा व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की जा रही है , वही पत्थबाज़ भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top