• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का किया विस्तृत निरीक्षण ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का किया विस्तृत निरीक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले में आगामी 12 सितम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस संबंध में आज कलेक्टर नेहा मीना ने कार्यक्रम से जुड़ी संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , कलेक्टर ने सबसे पहले मुख्यमंत्री के आगमन के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया ,  उन्होंने हेलीपैड पर सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , साथ ही मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु निर्धारित व्यवस्थाओं को गरिमामय और सुचारू रूप से संपन्न करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हेलीपैड पर की जाने वाली हर व्यवस्था समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जानी चाहिए , जिससे मुख्यमंत्री का आगमन बिना किसी बाधा और विलंब के संपन्न हो सके , इसके उपरांत कलेक्टर नेहा मीना ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल पर तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्देश दिए कि प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं की झलक व्यवस्थित, आकर्षक और जनहितकारी स्वरूप में प्रदर्शित की जाए। उन्होंने लोकार्पण की व्यवस्थाओं और मंच व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि मंच पर बैठने की व्यवस्था, ध्वनि-प्रसारण प्रणाली, प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट कार्य समय-सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएं , कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए , उन्होंने अस्थायी चिकित्सालय की स्थापना , एम्बुलेंस की उपलब्धता , अग्निशमन वाहन की तैनाती , पर्याप्त मात्रा में पेयजल एवं शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह मुस्तैद रहें , यातायात और भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से कलेक्टर ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल, मार्ग व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की संपूर्ण रूपरेखा समय से तैयार कर ली जाए , उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात पूरी तरह सुचारू बना रहे, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम जिले के लिए गौरव का अवसर है , इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और हितग्राही शामिल होंगे , अतः सभी व्यवस्थाओं को अत्यंत गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी , कलेक्टर ने कहा यह हमारे जिले के लिए अत्यंत सम्मान और गौरव का अवसर है कि मुख्यमंत्री स्वयं लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पधार रहे हैं। हमें सुनिश्चित करना होगा कि सभी तैयारियां समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरी हों, ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक और सफल बन सके ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top