• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कलेक्टर नेहा मीना ने उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण , महिलाओं व किशोरियों से किया संवाद ।

झाबुआ – स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कलेक्टर नेहा मीना ने उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण , महिलाओं व किशोरियों से किया संवाद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – भारत सरकार द्वारा महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता को केंद्र में रखकर प्रारंभ किए गए “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर 2025 को किया। यह अभियान 2 अक्टूबर 2025 तक देशभर में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं , किशोरियों एवं बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा उनके समग्र स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाना है , इसी अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले में भी व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है , बुधवार को जिला कलेक्टर नेहा मीना ने उप स्वास्थ्य केन्द्र खरडूबड़ी एवं दौलतपुरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया और शिविर में चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली ।

फोटो 2

खरडूबड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा :- कलेक्टर ने सबसे पहले खरडूबड़ी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया , जहाँ उन्होंने गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं अन्य लाभार्थियों की जांच व्यवस्था का अवलोकन किया , उन्होंने शिविर में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों से चर्चा कर यह सुनिश्चित किया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व गुणवत्तापूर्ण जांच समय पर की जा रही है, किशोरियों में एनीमिया की स्क्रीनिंग की जा रही है, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित हो रहा है, गैर-संचारी रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर की जांच हो रही है, टीबी रोगियों की पहचान उच्च जोखिम समूह में की जा रही है , उन्होंने पोर्टल पर की गई एंट्री की स्थिति, शिविर में उपस्थित लाभार्थियों की संख्या, सुबह से अब तक की गई जांचों एवं कार्यवाही की प्रगति की भी जानकारी ली , कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए कि शिविरों की सूचना प्रत्येक महिला, किशोरी एवं ग्रामीण तक पहुंचाई जाए और इस अभियान को केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन की तरह गंभीरता से लिया जाए ।

महिलाओं एवं किशोरियों से किया संवाद, एनीमिया पर विशेष ध्यान :- निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने केंद्र पर उपस्थित किशोरियों से भी संवाद किया। उन्होंने एक बालिका के रक्त परीक्षण में माइल्ड एनीमिया पाए जाने पर संबंधित रिकॉर्ड को पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही किशोरियों को आयरन युक्त आहार लेने, हरी सब्जियाँ, फल और दालें खाने की सलाह दी , कलेक्टर ने पौष्टिक आहार एवं जीवनशैली में सुधार से संबंधित भी जानकारी किशोरियों को प्रदान की , उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में जाकर विशेष शिविर लगाए जाएँ , जहाँ किशोरियों की जांच, एनीमिया स्क्रीनिंग एवं पोषण परामर्श, व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के परामर्श प्रदान किया जाए ।

दौलतपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भी किया निरीक्षण :- इसके पश्चात कलेक्टर नेहा मीना ने उप स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। वहाँ उन्होंने एएनसी (ANC) (एंटीनेटल केयर) रजिस्ट्रेशन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, तथा कंसल्टेशन से वंचित महिलाओं की जानकारी प्राप्त की , उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिविर से पूर्व चिन्हांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और लाभार्थियों को पूर्व सूचना देकर शिविर में लाया जाए ताकि डॉक्टरों की उपस्थिति का अधिकतम लाभ मिल सके ।

महिलाओं को किया प्रेरित दूसरों को भी शिविर से जोड़े: – निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की भावना से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही परिवार, समाज और देश की सशक्त नींव है। इसलिए प्रत्येक महिला को न केवल स्वयं, बल्कि आसपास की अन्य महिलाओं को भी स्वास्थ्य शिविर में लाकर स्वास्थ्य जांच करवाने हेतु प्रेरित करना चाहिए , उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि प्रत्येक घर तक पहुंच बनाकर महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को शिविरों से जोड़ने का ठोस प्लान तैयार किया जाए ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top