संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – एसडीएम भास्कर गाचले आज अल सुबह अचानक निरिक्षण करने निकले जहाँ उन्होंने पहले सामुदायिक स्वास्थ केंद्र राणापुर का निरिक्षण किया उन्होने वहाँ मौजूद मरीजों से बात की एवं उन्हें मिल रही व्यवस्थाओ की जानकारी ली , केंद्र पर उपस्थित प्रबंधक एवं डॉक्टर एवं स्टॉफ से चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली एवं रजिस्टर भी चेक किया एसडीएम ने वहाँ मरीजों की ज्यादा संख्या देखि तो वहाँ मौजूद स्टॉफ को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए , वही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत आयोजन विशेष शिविर का भी अवलोकन किया एवं माताओ और बहनो से चर्चा की , एसडीएम ने वहाँ उपस्थिति महिलाओ से कहा की ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम के बारे मे अपने आस पास महिलाओ को भी बताना है और उन्हें स्वास्थ केंद्र जांच करवाने भेजना है उसके बाद एसडीएम पड़वाल पहुँचे जहाँ उन्होंने शासकीय स्कुल का निरिक्षण किया एवं छात्र छात्राओं से चर्चा की एवं वहाँ मौजूद स्टॉफ से उचित ध्यान रखने के निर्देश भी दिए उसके बाद वही पड़वाल मे चल रही साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाया ।

एसडीएम गाचले – आज राणापुर स्वास्थ केंद्र सहित पड़वाल शासकीय स्कुल एवं परीक्षा केंद्र का निरिक्षण किया , समय / समय पर लगातर निरिक्षण कर व्यवस्थाए पर नजर रखना एवं उसे ठीक करना प्राथमिकता है ।





