• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पारा में शाला के नवीन अतिरिक्त कक्ष एवं खरडूबड़ी के नवीन शाला भवन का किया शुभारंभ , साइकिल एवं स्कूटी भी वितरित की ।

झाबुआ – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पारा में शाला के नवीन अतिरिक्त कक्ष एवं खरडूबड़ी के नवीन शाला भवन का किया शुभारंभ , साइकिल एवं स्कूटी भी वितरित की ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारा में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में शाला के नवीन अतिरिक्त कक्ष का शुभारंभ किया , कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को बड़ी संख्या में साइकिल वितरित की गई। 150 साइकिलें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पारा के विद्यार्थियों को, 13 साइकिलें माध्यमिक विद्यालय रेहनंदा के विद्यार्थियों को, 07 साइकिलें माध्यमिक विद्यालय मोलीपाड़ा के विद्यार्थियों को, 99 साइकिलें शा. कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय पारा के छात्र छात्राओं को वितरित की गई। साथ ही खरडूबड़ी में कार्यक्रम के दौरान शा. हाई स्कूल मातासुला डांगी के बच्चों को 73 साइकिल तथा शा. उ. मा. वि. खरडूबड़ी में 56 साइकिल  वितरित की गई। शा. उ. मा. वि. खरडूबड़ी के नवीन भवन का शुभारम्भ किया गया , इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में बालक हायर सेकेंडरी पारा के श्री दिनेश मसानिया तथा कन्या हायर सेकेंडरी पारा की कुमारी हर्षिता राठौर को स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंत्री सुश्री भूरिया ने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह सम्मान उनके साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगा , अपने संबोधन में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही साइकिल और स्कूटी न केवल उनकी शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाएंगी, बल्कि आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास की दिशा में भी सशक्त कदम साबित होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को सुलभ एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है , विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई ,  इस प्रदर्शनी में पोषण युक्त व्यंजन प्रस्तुत किए गए, जिनसे यह संदेश दिया गया कि संतुलित आहार से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि यह प्रयास महिलाओं की प्रतिभा , परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है । 

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top