• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए ।

झाबुआ – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन  दिवस 1 अक्टूबर 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र झाबुआ में निः शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया , मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , केबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा अपने उद्‌बोधन में कहा गया कि वृद्धजनों को कई परेशानियों का सामना करना पहुंता है , कोशिश रहे कि हम उनकी किसी न किसी रूप में मदद कर सके। जो भी उपकरण दिए जा रहे है अच्छी तरह से उसका उपयोग कर ले , कलेक्टर द्वारा कहा गया कि अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पूरे विश्व में वृद्धजनों के सम्मान में मनाया  जाता है। जिसके लिए उन्होंने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग एवं एलिमको की टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वृद्धजनों हेतु बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है आगे भी इसी तरह से कार्य किया जाए ताकि हम वृद्धजनों का सहयोग कर सके , समावेशी भविष्य के लिए वृद्धजनों की आवाज को सशक्त बनाने की थीम के तहत यह आयोजन किया गया , इस अवसर पर राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत कुल 248 वरिष्ठजनों को 1320 सहायक/कृत्रिम उपकरण प्रदान किए गए ,  शिविर में व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक , कान की मशीन , कमोड , फोल्डेबल वॉकर , घुटनों के लिए सपोर्टिव ब्रेस्ट , आर्टिफिशियल टीथ , चश्मा आदि उपकरण प्रदान किए ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top