संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं , उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है , यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता , प्रेम , भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है , कलेक्टर ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्यौहार नहीं , बल्कि हमारे भीतर की अच्छाइयों को प्रज्वलित करने का अवसर है , हमें इस अवसर पर समाज में सद्भाव, एकता और पारस्परिक सहयोग की भावना को और प्रबल बनाना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे दीपावली पर्व को सादगी, स्वच्छता एवं शांतिपूर्वक मनाएं , उन्होंने कहा कि हम सब इस दीपोत्सव पर ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को अपनाएं। स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर उनके उत्साह और आजीविका में सहयोग दें , यही सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारा योगदान होगा , कलेक्टर नेहा मीना ने आगे कहा कि दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। हर घर में आशा, विश्वास और आनंद के दीप जलें , उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित ढंग से त्यौहार मनाने, बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा पटाखों के प्रयोग में सावधानी बरतने की अपील की , उन्होंने कहा दीपों का यह पर्व आपके जीवन को उजालों से भर दे , हर हृदय में नई उमंग और आशा का संचार करे, और झाबुआ जिला निरंतर विकास, सद्भाव और खुशहाली की दिशा में आगे बढ़े ।





