• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसपी शिवदयाल सींह के निर्देश पर देर रात्रि मे पुलिस की बड़ी कार्यवाही , कोम्बिंग गश्त चलाकर कुल 30 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार ।

झाबुआ – एसपी शिवदयाल सींह के निर्देश पर देर रात्रि मे पुलिस की बड़ी कार्यवाही , कोम्बिंग गश्त चलाकर कुल 30 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – गुंडे , बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कोम्बिंग गश्त की कार्यवाही , जिले में अपराधों की रोकथाम , अपराधियों पर नियंत्रण एवं शांति – सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देशन में गत रात्रि संपूर्ण जिले में कोम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया , इस दौरान सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अपने – अपने इलाकों में गुंडे – बदमाशों , असामाजिक तत्वों एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग कर उनके दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली , अभियान में 03 राजपत्रित अधिकारी एवं 300 पुलिस अधिकारी – कर्मचारी शामिल रहे , गश्त के दौरान 16 गिरफ्तारी वारंट , 04 स्थायी वारंटियों , 03 इनामी बदमाश (दो ₹5000 एवं एक ₹500 इनाम वाले) तथा 07 अन्य वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया , इसके अतिरिक्त 10 संपत्ति संबंधी , 86 गुंडा चेक तथा 99 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई ।

स्थायी वारंटी :-

1 . शिवा पिता शैतान मखोडिया, निवासी मोखड़ा (इनामी ₹5,000) ।

2 . नारसिंह उर्फ नरसिंह पिता मोहन कटारा, उम्र 35 वर्ष,
निवासी बेड्डा (इनामी ₹5,000) ।

3 . राजू पिता अमरिया वसुनिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी पाडलवा (इनामी ₹500) ।

4 . किशन पिता जानिया , निवासी कालापीपल ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top