संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान रम्भापुर प्रवास के समय बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था (बीपैक्स रम्भापुर) का औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली, जो 94.31 प्रतिशत बताई गई , इस दौरान कलेक्टर ने खाद लेने आए कृषक श्री रमेश डामोर से चर्चा की। उनके द्वारा 1100 रुपये की पर्ची कटाने की जानकारी दी गई, जिसकी ऑनलाइन एंट्री न पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की , कलेक्टर ने उपस्थित कृषकों से एनपीके उर्वरक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कहा तथा भावान्तर भुगतान योजना के अंतर्गत उनके पंजीयन एवं खरीदी की जानकारी ली , कृषकों ने बताया कि उन्होंने अपनी फसलें मेघनगर मंडी में बेची है , कलेक्टर ने पैक्स सेल्समेन की अनुपस्थिति एवं खाद तथा वितरण से शेष अनाज के स्टॉक की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत न किए जाने पर भी असंतोष व्यक्त किया , ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि पैक्स में लगभग 2700 कृषक पंजीकृत हैं, जिनमें से 2100 से अधिक डिफॉल्टर हैं , कृषकों से ली गई राशि एवं पर्चियों की व्यवस्थित ऑनलाइन प्रविष्टि न होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए , कलेक्टर ने नायब तहसीलदार एवं जेएसओ को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर शाम तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए , रिपोर्ट के अनुसार खाद का पीओएस मशीन एवं भौतिक वितरण में अन्तर पाया गया , जिसमें पीओएस में कम वितरण एवं भौतिक रूप से अधिक वितरण किया गया , साथ ही राशन वितरण में भी अनियमितता पायी गयी जिसमें पीओएस मशीन एवं स्टॉक में अन्तर पाया गया , खाद एवं राशन दोनों ही वितरण की पंजी एवं स्टॉक की पंजी अद्यतन स्थिति में नहीं पायी गयी , कलेक्टर ने सोसायटी को नोटिस दिये जाकर अनियमितता का स्पीष्टकरण लिये जाने के निर्देश दिये , इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थांदला श्री महेश मण्डलोई, नायब तहसीलदार मेघनगर श्रीमती मृदुला सचवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।





