• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – मंत्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम , वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरणोत्सव का आयोजन ।

झाबुआ – मंत्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम , वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरणोत्सव का आयोजन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला स्तरीय कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में आजीविका भवन में सम्पन्न हुआ , यह कार्यक्रम कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ , कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया ,  कार्यक्रम में समस्त अतिथियों , उपस्थितजनों , प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगीत का पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया गया , राष्ट्रगीत के उपरांत नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया , यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक राष्ट्रगीत वंदे मातरम रचित किए जाने के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है , जो इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। इस राष्ट्रगीत गीत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और सदा ही राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का अलख जगाता रहा है , प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया , वर्ष 2025 में वंदे मातरम गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं , श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित  वंदे मातरम अक्षय नवमी के पावन अवसर पर , 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था , वंदे मातरम पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था , मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए इस गीत ने भारत की एकता और आत्मगौरव की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी , यह गीत जल्द ही राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक चिरस्थायी प्रतीक बन गया ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top