• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने , 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ को किया सम्मानित , दी प्रोत्साहन राशि ।

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने , 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ को किया सम्मानित , दी प्रोत्साहन राशि ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत ईएफ (Enumeration Form) डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीएलओ द्वारा अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर ईएफ एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया गया , जिसके लिये उन्हें यह सम्मान दिया गया , कलेक्टर नेहा मीना ने मतदान केन्द्र देवीगढ़ (आम्बापाड़ा) भाग संख्या 188 के बीएलओ श्री कुंवरसिंह सिंगाडिया, मतदान केन्द्र दात्याघाटी क्रमांक 313, सेक्टर 31 के बीएलओ श्री थानसिंह गाड़रिया तथा मतदान केन्द्र कचनारिया क्रमांक 11, सेक्टर 02 के बीएलओ श्री दुबेसिंह मुणिया को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया , कलेक्टर ने कहा कि ईएफ एन्यूमरेशन फॉर्म का समयसीमा में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाता है। उन्होंने सभी बीएलओ को आगामी कार्यों में भी इसी प्रतिबद्धता और दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया , इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार मंडलोई , सेक्टर सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top