• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – सोल्जर फिजिकल ग्रुप से 25 आदिवासी युवा 23 नवंबर को इंदौर में , अग्निविर आर्मी और 25 नवंबर को सागर में टी ए आर्मी भर्ती में सम्मिलित होगे ।

झाबुआ – सोल्जर फिजिकल ग्रुप से 25 आदिवासी युवा 23 नवंबर को इंदौर में , अग्निविर आर्मी और 25 नवंबर को सागर में टी ए आर्मी भर्ती में सम्मिलित होगे ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – लिखित परीक्षा पास करने के बाद नि:शुल्क सोल्जर फिजिकल ग्रुप झाबुआ के 25 आदिवासी युवा 23 नवंबर को इंदौर में अग्निविर आर्मी भर्ती एवम् 25 नवंबर को सागर में टी ए भर्ती में फिजिकल टेस्ट में सम्मिलित होगे , 23 नवम्बर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक इंदौर में अग्निविर आर्मी अलग अलग पदों पर भर्ती होगी , एवम् 25 नवंबर 2025 को सागर में टी ए भर्ती मतलब टेरिटोरियल आर्मी प्रादेशिक सेना की भर्ती होगी , यह जानकारी देते हुए सोल्जर फिजिकल ग्रुप झाबुआ के संचालक एवम् कोच उदय बिलवाल ने बताया की अग्निवीर आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने के बद सोल्जर फिजिकल ग्रुप के युवा पिछले 5 महीनो से लगातार स्थानीय कॉलेज ग्राउंड पर फिजिकल की तैयारी के लिए पसीना बहा रहे थे , आज कॉलेज ग्राउंड पर आर्मी भर्ती का फिजिकल टेस्ट लिया गया  , जिसमें 25 युवाओं ने शारीरिक नाप तोल ,1600 मीटर रनिंग एवम् बीम के टेस्ट को क्वालीफाई किया है , टेस्ट में सबसे पहले शारीरिक नाप तोल लिया गया एवम् उसके बाद 1600 मीटर रनिंग एवम् 10 बीम का टेस्ट लिया गया , अग्निविर आर्मी भर्ती में 1600 मीटर की रनिंग को 5 मिनिट 35 सेकेंड में क्वालीफाई करने पर एक्सीलेंट माना जाता है , एवम् 5 मिनट 45 सेकेंड तक क्वालीफाई करने पर गुड माना जाता है , ओर रनिंग में क्वालीफाई किया जाता है , तथा 10 बीम के 40 अंक दिए जाते है , विगत 5 महीनो से जिले के युवाओं को आर्मी भर्ती की के लिए युवाओं को 1600 मीटर रनिंग और बीम का फिजिकल प्रशिक्षण सोल्जर फिजिकल ग्रुप झाबुआ द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा था , साथ ही उदय बिलवाल ने यह भी बताया की झाबुआ जिले के युवाओं में देश भक्ति का जज्बा बढ़ता जा रहा है , पूर्व में भी झाबुआ जिले लगभग 29 युवाओं का अग्निबीर में चयन होकर देश की सीमाओं पर तैनात है , एवम हमारे झाबुआ जिले के लिए गौरव की बात हे की जिले के दो आदिवासी युवा पैरा कमांडो में भी चयन होकर आज लद्दाक में देश की रक्षा में तैनात है , सोल्जर फिजिकल ग्रुप झाबुआ द्वारा अग्निवीर आर्मी , वन रक्षक , जेल प्रहरी , एमपी पुलिस , रेलवे पुलिस , सीमा सुरक्षा बल , ए एस आई, एवम् एस आई भर्ती के फिजिकल के लिए निशुल्क प्रशिक्षण सुबह 5.30 से 7.30 तक 800 मीटर 1600 मीटर, एवम् 5 किलोमीटर रनिंग एवम् शाम को 5 बजे से 7 बजे तक गोला फेंक, लंबी कूद का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top