• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के अपग्रेडेशन हेतु  , नवीन तकनीकों वाले उपकरण उपलब्ध कराए ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के अपग्रेडेशन हेतु  , नवीन तकनीकों वाले उपकरण उपलब्ध कराए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और उन्नत बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर  नेहा मीना द्वारा स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण डीएमएफ मद से उपलब्ध कराए गए , कलेक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में उन्नयन हेतु दो सेट सामान्य शल्य चिकित्सा उपकरण , दो सेट वैजाइनल हिस्टरेक्टॉमी सेट , एक सेट आर्थोपेडिक सर्जरी उपकरण तथा चार सेट लैपरोहिस्टरेक्टॉमी उपकरण प्रदान किए गए हैं , इन उपकरणों के उपलब्ध होने से जिला चिकित्सालय में शल्य चिकित्सा संबंधी सेवाएँ और अधिक सक्षम हो सकेंगी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. बघेल ने बताया कि जिले में सर्जरी की सुविधाएँ सिविल अस्पताल पेटलावद एवं थांदला में भी उपलब्ध हैं  , आवश्यकतानुसार इन दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में भी आगामी समय में शल्य चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ सहज रूप से मिल सकेंगी , यह जिले की स्वास्थ्य संरचना को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है , जिससे उपचार सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top