संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत मेघनगर रोड पर स्थित ग्राम मिंडल में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई , तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही एक ब्रेजा कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी , जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। यह हादसा बुधवार की रात्रि करीब 10:38 बजे मेघनगर रोड पर ग्राम मिंडल में पंचायत भवन के पास हुआ , इस हादसे के बाद हुए घटनाक्रम से परिजनों ने पूरे मामले में जांच की मांग की है , जानकारी के अनुसार रात्रि में ढाबे से लौट रहे दो युवकों को ब्रेजा कार (क्र. MP09WC6428) था , हादसे में रुद्र पिता दिपसिंह मेडा (उम्र 18 साल) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि नयन पिता शंकर परमार (उम्र 15 साल), दोनों निवासी राती तलाई, ने उपचार के दौरान दम तोड़ा , भाजपा नेता बिट्टू सिंगार ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली वो भी तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे वहां पर परिजनों ने बताया कि रुद्र अकेला मिला था जिसे लेकर हम हॉस्पिटल पहुंचे , इसकी मृत्यु स्पॉट पर ही गई थी , बाद में दोस्तों ने बताया था कि इसके साथ नयन भी था , वापस परिचित तलाशने पहुंचे , जब नयन के मोबाइल पर रिंग की गई तो वह पास ही खड़े ट्राले बजने पर तलाश की तो वह मिला , बाद में उसे भी हॉस्पिटल ले जाया गया जहा उसने भी दम तोड़ दिया , दुर्घटना के बाद दोनों अलग अलग कैसे हो गए , तथा नयन को गंभीरावस्था ट्राले में कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है , फरियादी दिपसिंह कालुसिंह मेडा की रिपोर्ट के पर कोतवाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है , पुलिस ने ब्रेजा कार चालक क गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।





