• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से मिली , 12 नई सड़कों के निर्माण की मंजूरी ।

झाबुआ – केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से मिली , 12 नई सड़कों के निर्माण की मंजूरी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने आदिवासी अंचल झाबुआ में 12 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी है। इनकी कुल लागत 25 करोड़ 74 लाख 20 हजार रुपए है।  इन सड़कों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुपूरक बजट में शामिल कर लिया गया है , जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शुरू किए जाएंगे , दरअसल क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मंत्री निर्मला भूरिया को लोगों ने सड़कों की समस्या से अवगत कराया था , लिहाजा उन्होंने अपनी ओर से प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह को प्रेषित किए थे। साथ ही व्यक्तिगत रूप से उन्होंने सड़क निर्माण की आवश्यकता बताई थी , ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने आदिवासी अंचल के लिए आवश्यक सड़कों पर मंजूरी की मोहर लगा दी , इस पर मंत्री सुश्री भूरिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है ।

विकास हमारी सरकार की प्रतिबद्धता :- विकास हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है , हम इसी विजन को लेकर कार्य कर रहे हैं। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि किसानों को भी लाभ मिलेगा , क्षेत्र में व्यापार / व्यवसाय में वृद्धि होगी ।

इन सड़कों को मिली मंजूरी :-

1 . मार्ग भगोर / हत्यादेली / पेटलावद मार्ग लंबाई12.81 किमी लागत 320.25 लाख ।

2 . मार्ग: झिरी- उमरकोट- देवली / मानसिया मार्ग एवं कुम्भाखेड़ी-फाटा मार्ग लंबाई  9.90 किमीलागत 247.50 लाख ।

3 . जामली सामली मार्ग एवं धतुरिया पीठड़ी व्हाया आंबापाड़ा मार्ग लंबाई 9.37 किमी लागत 234.25 लाख ।

4 . मार्ग: गंगाखेड़ी / मांडन मार्ग एवं रायपुरिया से सारंगी व्हाया सागड़िया मार्ग लंबाई 8.84 किमी लागत 221 लाख ।

5 . मार्ग: पेटलावद रूपगढ़ हनुमान मंदिर मार्ग एवं नहारपुरा ख़िजड़ी चैनपुरी मार्ग लंबाई  7.01 किमी लागत  175.25 लाख ।

6 . मार्ग: पिटोल ग्रामीण एस एच-47 का छूटा हुआ भाग
लंबाई 2.62 किमी लागत 157.20 लाख

7 . मार्ग: नरसिंहपुरा फाटक तलावली मार्ग एवं मदरानी / चौखवाड़ा मार्ग लंबाई: 4.60 किमी लागत 115 लाख ।

8 . मार्ग: पिथनपुर धमोई मार्ग लंबाई:3.98 किमी लागत 110 लाख ।

9 . मार्ग: पानकी झकेला व्हाया रोटला मार्ग लंबाई: 4.25 किमी लागत 106.25 लाख ।

10 . मार्ग: झाबुआ-जोबट रोड़ से धरमपुरी पहुंच मार्ग लंबाई  2 किमी लागत 300 लाख ।

11 . मार्ग ग्राम सुवापाट से राजकीय राज्य मार्ग 39 ए तक मार्ग निर्माण लंबाई  2.20 किमी लागत 275 लाख ।

12 . मार्ग सिविल अस्पताल से राजकीय राज्य मार्ग(अनंतखेड़ी फाटा) मार्ग लंबाई: 2.50 किमी लागत 312.50 लाख ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट अचानक पहुँचे रायपुरिया उपार्जन केन्द्र , अव्यवस्थाओं पर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकारा , थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा रायपुरिया मंडी स्थित…

झाबुआ – जनसुनवाई मे ग्रामीण ने कब्जा दिलवाने का दिया आवेदन , आज एसडीएम महेश मंडलोई ने दिलवा दिया गरीब को उसका हक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top