• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने सेमलिया बड़ा में ग्राम स्वास्थ्य , स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) सत्र का किया निरीक्षण ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने सेमलिया बड़ा में ग्राम स्वास्थ्य , स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) सत्र का किया निरीक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्र सेमलिया बड़ा में आयोजित Village Health Sanitation and Nutrition Day (VHSND) सत्र का निरीक्षण किया , प्रत्येक शुक्रवार आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाले इन सत्रों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य , पोषण एवं मातृ-शिशु देखभाल संबंधी सेवाएँ एवं परामर्श प्रदान किया जाता है , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच , वजन , हीमोग्लोबिन जांच , टीकाकरण , आयरन-फोलिक एसिड वितरण , कुपोषित बच्चों की निगरानी सहित किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी चर्चा की , इसके साथ ही हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान , स्वच्छता, सुरक्षित प्रसव, हाथ धोने की आदत, स्तनपान के महत्व तथा एनीमिया रोकथाम एवं परिवार नियोजन पर सामुदायिक काउंसलिंग भी की गई , कलेक्टर नेहा मीना ने सत्र में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों से संवाद कर प्रदान की जा रही सेवाओं, सत्र की नियमितता और गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली , निरीक्षण के दौरान बच्चों को दिए जाने वाले आयरन-फोलिक एसिड सिरप तथा महिलाओं के लिए आयरन सुक्रोज इंजेक्शन हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध न पाए जाने पर कलेक्टर ने एएनएम (ANM) एवं सीएचओ (CHO) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही खराब मॉनिटरिंग पर बीएमओ को तथा अनाधिकृत अनुपस्थिति पर सीडीपीओ को नोटिस जारी करने निर्देशित किया , संवाद के दौरान कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा प्रसूता सुरक्षा एवं जननी सुरक्षा योजना का लाभ न मिलने की जानकारी दी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से विस्तृत रिपोर्ट जिसमें लाभार्थियों की पात्रता, योजनाओं का लाभ न मिलने के कारण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने VHSND सत्रों को ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए संबंधित विभागों को सेवाओं की 100% उपलब्धता तथा लाभार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही आशा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम (ANM) को घर-घर जाकर लाभार्थियों को सत्र की सूचना देने के निर्देश भी प्रदान किए

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top