• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना दिव्यांग महिला का बनी सहारा , बैटरी वाली साइकिल प्रदाय की ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना दिव्यांग महिला का बनी सहारा , बैटरी वाली साइकिल प्रदाय की ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने इम्तियाज बागवान , निवासी सुभाष मार्ग झाबुआ, को बैटरी वाली साइकिल प्रदान की , जनसुनवाई में इम्तियाज बागवान ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और सब्जी का व्यवसाय करती हैं , आवागमन के लिए ठेला गाड़ी का सहारा लेने से उन्हें अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कार्य में सुविधा हेतु बैटरी वाली साइकिल प्रदाय किए जाने का अनुरोध किया , कलेक्टर नेहा मीना ने उनके आवेदन को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और तत्काल बैटरी वाली साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति अपनी दिव्यांगता के कारण पीछे न रह जाए , ऐसे सहायक उपकरण लाभार्थियों के आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं , साइकिल प्रदाय किए जाने पर इम्तियाज बागवान ने कलेक्टर नेहा मीना का आभार व्यक्त किया , इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. बघेल , उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top