• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसडीओपी नीरज नामदेव के नेतृत्व मे थांदला पुलिस की त्वरित कार्यवाही , दो गुमशुदा बच्चे केवल 10 घंटे के भीतर सकुशल किया सुपुर्द ।

झाबुआ – एसडीओपी नीरज नामदेव के नेतृत्व मे थांदला पुलिस की त्वरित कार्यवाही , दो गुमशुदा बच्चे केवल 10 घंटे के भीतर सकुशल किया सुपुर्द ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – दिनांक 12.12.2025 को दोपहर लगभग 3 – 4 बजे नवापारा कस्बा , थांदला निवासी दो मासूम बच्चे रौनक (उम्र 5 वर्ष) एवं विष्णु (उम्र 4 वर्ष) घर से लापता हो गए थे , उस समय उनके माता-पिता काम पर गए हुए थे। सूचना प्राप्त होते ही थाना थांदला की पुलिस टीम ने तत्काल सर्चिंग प्रारंभ कर दी तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया , प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उसी रात धारा 137(2) बीएनएस के तहत दो पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई , पुलिस टीम की सतर्कता , त्वरित समन्वय एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 13.12.2025 को प्रातः करीब 8:30 बजे दोनों बच्चों को मछली माता रोड पर सकुशल दस्तयाब कर लिया गया , बच्चों को आवश्यक चिकित्सकीय जांच के उपरांत उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया गया है , बच्चों के सकुशल बरामद होने से परिजनों में खुशी की लहर है , पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने थाना थांदला की टीम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य है तथा ऐसी त्वरित कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला नीरज नामदेव एवं थाना प्रभारी थांदला अशोक कनेश के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता प्राप्त की , जिलावासियों से अपील है कि बच्चों की सुरक्षा हेतु सजग रहें तथा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top