संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई , बैठक में राजस्व संग्रहण की स्थिति , अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की गई कार्यवाही , अर्थदंड , लंबित प्रकरणों , डेड रेंट एवं रॉयल्टी की विस्तृत समीक्षा की गई , बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की गई कार्यवाही के अंतर्गत कुल 72 प्रकरणों में 1 करोड़ 71 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है , साथ ही नवम्बर 2025 तक जिले में 6.42 करोड़ रुपये के राजस्व संग्रहण की जानकारी दी गई , अवैध उत्खनन से संबंधित 6 प्रकरणों की समीक्षा में बताया गया कि इनमें से 4 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है , जबकि 1 प्रकरण कमिश्नर न्यायालय एवं 1 प्रकरण एडीएम न्यायालय में लंबित है , बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही बढ़ाने , खदानों के डेड रेंट की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने , गौण खनिज एवं मुख्य खनिज की रॉयल्टी समय पर जमा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए , उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाए रखें , बैठक में वनमंडलाधिकारी झाबुआ , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान , अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ, थांदला एवं मेघनगर , डिप्टी कलेक्टर , जिला खनिज अधिकारी जे एस भिड़े , सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।





