• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा का निरीक्षण किया , मरीजों एवं छात्राओं से किया संवाद ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा का निरीक्षण किया , मरीजों एवं छात्राओं से किया संवाद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा का विस्तृत निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान बीएमओ एवं मेडिकल ऑफिसर द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के अंतर्गत केंद्र में किए गए सुधार कार्यों एवं SOP के अनुसार प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी दी गई , आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता का निरीक्षण , कलेक्टर ने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध आवश्यक दवाइयों (Essential Medicines) की जानकारी ली। उन्होंने SOP के अनुसार उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो , उमंग क्लीनिक का निरीक्षण एवं छात्राओं से संवाद इसके पश्चात कलेक्टर ने सीएचसी (CHC) परिसर में संचालित उमंग क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएम श्री कन्या विद्यालय , पारा की छात्राओं से संवाद किया गया। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से काउंसलिंग हेतु उमंग क्लीनिक लाया जाता है , कलेक्टर ने बालिकाओं को परीक्षा के समय तनाव न लेने , आत्मविश्वास बनाए रखने एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु उपयोगी सुझाव दिए , उल्लेखनीय है कि उमंग स्वास्थ्य केंद्र में किशोर – किशोरियों एवं युवाओं के लिए पोषण, प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य , एनीमिया की रोकथाम, नशीले पदार्थों से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य , करियर मार्गदर्शन , माहवारी स्वास्थ्य , विवाह पूर्व परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं , इन सेवाओं हेतु उमंग हेल्पलाइन 14425 पर सोमवार से शनिवार प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है , पैथोलॉजी एवं ब्लड सैंपल कलेक्शन यूनिट का निरीक्षण , कलेक्टर ने पैथोलॉजी लैब एवं ब्लड सैंपल कलेक्शन यूनिट का निरीक्षण किया , ब्लड स्टोरेज यूनिट का संचालन प्रारंभ न होने पर कलेक्टर ने शीघ्र आवश्यक पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कर यूनिट के संचालन के निर्देश दिए , साथ ही ब्लड ट्रांसफ्यूजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा , एएनसी (ANC) , लेबर रूम एवं PNC वार्ड का निरीक्षण इसके उपरांत कलेक्टर ने एएनसी (ANC), लेबर रूम एवं पीएनसी (PNC) वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में चिन्हित हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं एवं सी-सेक्शन के अंतर्गत रेफर की गई महिलाओं की जानकारी प्राप्त की , कलेक्टर ने रात्रि एवं प्रातः प्रसव हुई महिलाओं एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार एवं सुविधाओं की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि प्रसव उपरांत माताओं को नर्सिंग स्टाफ द्वारा समुचित काउंसलिंग एवं पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की जाए , ड्यूटी नर्स ने कलेक्टर की उपस्थिति में काउंसलिंग दी ।

निरीक्षण के दौरान एक महिला ने अपनी बहू को पुत्री के जन्म पर हर्ष व्यक्त किया ,  कलेक्टर द्वारा बच्ची के भविष्य के संबंध में पूछे जाने पर महिला ने मासूमियत भरे स्वर में कहा कि यदि बच्ची अच्छे से पढ़ाई करेगी, तो उसे आपके जैसा अधिकारी बनाएंगे। महिला की इस सहज एवं प्रेरणादायक बात को सुनकर उपस्थित सभी लोग प्रसन्न हो उठे , वेस्ट मैनेजमेंट एवं मैटरनिटी वार्ड प्रस्ताव पर निर्देश , इसके पश्चात कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत अपनाई जा रही प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया , साथ ही पारा क्षेत्र में मैटरनिटी वार्ड की आवश्यकता को देखते हुए पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव पर अनुमति प्राप्त होने के पश्चात शीघ्र स्थल चिन्हांकन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा की समग्र व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बीएमओ एवं मेडिकल ऑफिसर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की , इस दौरान तहसीलदार रामा प्रमेश जैन , बीएमओ , मेडिकल ऑफिसर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । 

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट अचानक पहुँचे रायपुरिया उपार्जन केन्द्र , अव्यवस्थाओं पर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकारा , थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा रायपुरिया मंडी स्थित…

झाबुआ – जनसुनवाई मे ग्रामीण ने कब्जा दिलवाने का दिया आवेदन , आज एसडीएम महेश मंडलोई ने दिलवा दिया गरीब को उसका हक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top