• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने तीन नवीन सड़क मार्गों का विधि / विधान से भूमिपूजन किया ,  क्षेत्रवासियों को दी बधाई ।

झाबुआ – केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने तीन नवीन सड़क मार्गों का विधि / विधान से भूमिपूजन किया ,  क्षेत्रवासियों को दी बधाई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आज ग्राम दोतड़ में वर्ष 2025–26 में प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का विधि–विधान से भूमिपूजन किया। इन सड़क मार्गों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीणों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होंगे , भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत राणापुर–कुंदनपुर रोड से दोतड़ से नाड तक 4 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 4.52 करोड़ रुपये की लागत से , राणापुर–कुंदनपुर रोड से बुधाशाला से सासापुरा तक 3 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 3.53 करोड़ रुपये की लागत से तथा मेन रोड से खंडाला सीमा तक 3.6 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण 4.01 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया , इस अवसर पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है , इन सड़क मार्गों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा , बल्कि शिक्षा , स्वास्थ्य , व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी , उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ये सड़कें विकास की नई राह खोलेंगी और ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाएंगी , मंत्री सुश्री भूरिया ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए ,  कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया , जिला जनपद सदस्य विजय भाबर , जनप्रतिनिधिगण , अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top