• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कानून व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टर नेहा मीना एवं एसपी शिवदयाल सिंह की अध्यक्षता मे उच्चस्तरीय बैठक , अधिकारी रहे मौजूद ।

झाबुआ – कानून व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टर नेहा मीना एवं एसपी शिवदयाल सिंह की अध्यक्षता मे उच्चस्तरीय बैठक , अधिकारी रहे मौजूद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले में कानून-व्यवस्था , शांति एवं संवेदनशील विषयों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में प्रशासन , पुलिस एवं वन विभाग की अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया , बैठक में वन मंडलाधिकारी भारत सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे , बैठक में तहसील मेघनगर क्षेत्र में घटित गोवंश वध की घटना को दृष्टिगत रखते हुए जिले में गोवंश वध से संबंधित मामलों में सतत निगरानी एवं पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए , गोवंश प्रतिषेध अधिनियम, 2004 के अंतर्गत गठित संयुक्त दल को नियमित निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो । साथ ही , किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनित जानकारी के प्रसार की स्थिति में तत्काल खंडन जारी करने के निर्देश भी दिए गए , साथ ही वन विभाग को निर्देशित किया गया कि वन क्षेत्रों में अवैध एवं गैरकानूनी गतिविधियों पर वन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी निगरानी रखी जाए तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए , इसके अतिरिक्त, पड़ोसी जिला धार में भोजशाला से संबंधित कानून-व्यवस्था के मद्देनजर प्राप्त निर्देशों के परिपालन में जिले में शांति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया , धार जिले से लगने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार नाकाबंदी कर सघन चेकिंग करने, जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने के निर्देश दिए गए , जमीनी स्तर तक विभागीय टीमें सक्रिय रहकर निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें , इस पर भी बल दिया गया , बैठक में अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी , सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले , एसडीओपी रूपरेखा यादव सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट अचानक पहुँचे रायपुरिया उपार्जन केन्द्र , अव्यवस्थाओं पर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकारा , थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा रायपुरिया मंडी स्थित…

झाबुआ – जनसुनवाई मे ग्रामीण ने कब्जा दिलवाने का दिया आवेदन , आज एसडीएम महेश मंडलोई ने दिलवा दिया गरीब को उसका हक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top