• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – इंदौर संभागायुक्त डॉ . सुदाम खाड़े हुए शामिल , संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगोर में शिविर आयोजित ।

झाबुआ – इंदौर संभागायुक्त डॉ . सुदाम खाड़े हुए शामिल , संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगोर में शिविर आयोजित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े बुधवार को झाबुआ प्रवास के दौरान संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत भगोर में आयोजित शिविर में शामिल हुए। शिविर में कलेक्टर नेहा मीना विशेष रूप से उपस्थित रहीं , ग्राम भगोर में संभागायुक्त का स्वागत ढोल-मांदल की थाप पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर रहे नृत्य दल द्वारा किया गया , शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । इस अवसर पर संभागायुक्त का जिले की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप झुलड़ी पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया , इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि जिले में प्राप्त हुआ पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत अत्यंत सराहनीय है, जो झाबुआ की समृद्ध एवं जीवंत सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है , उन्होंने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान एक अभिनव पहल है , जिसके माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं नागरिकों के द्वार तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है । अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं है । अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर आवेदन एकत्र किए जा रहे हैं तथा शत-प्रतिशत निराकरण के लिए प्रभावी व्यवस्थाएँ की गई हैं। यदि कोई आवेदन छूट जाता है, तो 15 फरवरी के बाद क्लस्टर स्तरीय शिविरों के माध्यम से उसका भी निराकरण किया जाएगा , संभागायुक्त ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से 106 सेवाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है, जो एक महत्वपूर्ण अवसर है । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर अभियान का लाभ व्यापक स्तर पर पहुँचाया जाए , भगोर क्षेत्र में सिकल सेल के 12 रोगियों की जानकारी मिलने पर उन्होंने अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत सिकल सेल स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए , उन्होंने कहा कि विवाह से पूर्व सिकल सेल जांच कराना अत्यंत आवश्यक है , ताकि भावी पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके , अपने उद्बोधन के अंत में संभागायुक्त ने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में संकल्प से समाधान अभियान से जुड़ें , जिससे स्वस्थ , जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके , कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि इंदौर संभागायुक्त का जिले में आगमन एवं अभियान में सहभागिता झाबुआ के लिए गर्व का विषय है । उन्होंने बताया कि अभियान अंतर्गत 106 सेवाएँ उपलब्ध हैं। जिसका समय समय पर निराकरण किया जा रहा हैं। शेष आवेदनों के समाधान हेतु 15 फरवरी के बाद शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने माताओं-बहनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अभियान का अधिक से अधिक लाभ लें तथा संबंधित आवेदन अनिवार्य रूप से सौंपें। उन्होंने कड़कनाथ पालन से संबंधित आवेदन भी अनिवार्य रूप से देने का आग्रह किया , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जिले की 375 ग्राम पंचायतों एवं 5 नगरीय निकायों में संकल्प से समाधान अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अब तक 17 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं । उन्होंने कहा कि फलिया-फलिया एवं घर-घर जाकर आवेदन संग्रहण का कार्य निरंतर जारी है, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जा सके , जनपद सदस्य श्री पीटर वाखला ने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए , उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर शासन की योजनाओं का लाभ लें ।

फोटो 2

सफलता की कहानियाँ :- शिविर के दौरान स्व सहायता समूहों की सफलता की कहानियाँ भी साझा की गईं , गल्ली मेड़ा की सीता ने स्व सहायता समूह से जुड़कर नियमित बचत की आदत विकसित की एवं ₹1 लाख का ऋण प्राप्त कर मोटर – पाइपलाइन लगवाई , जिससे सिंचाई सुविधा सुदृढ़ हुई और उनकी आय में वृद्धि हुई, वहीं खेतु कटारा के श्री रामदेव ने स्व सहायता समूह के माध्यम से देसी मुर्गा पालन एवं साग-सब्जी उत्पादन प्रारंभ कर नियमित आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया ।

फोटो 3

हितग्राहियों को लाभ वितरण :- शिविर में विभिन्न योजनाओं अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ प्रदान किए गए , खाता नकल राजेश धन्ना , बदिया , विजय जॉन , विनोद वर्मा , ऋण पुस्तिका वितरण राहुल नायक , नीतेश वाखला , राजु खराड़ी , पेंशन स्वीकृति गोवर्धन , आयुष्मान कार्ड , शंकर गणावा , वेस्ती भूरिया , लालीजी , गंगा बाई , धापु बाई , गोरकी बाई , मांगु मावी , चंदु बाई , विलियम , कमुलु भूरिया , इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मनरेगा के तहत भुगतान समयानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , उन्होंने ग्रामवासियों को विकास कार्यों में सहयोग और कर संग्रहण के प्रति जागरूक रहने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया ,  इसके अतिरिक्त , संभागायुक्त ने भगोर स्थित ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन कर वहां की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता का अवलोकन किया , इस दौरान सरपंच भूरी भाबोर , अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद तनुश्री मीणा , सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रतिपाल सिंह महोबिया , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले , अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top